सुनो दादा-दादी और बप्पा अम्मा चाहे जितना हो जरूरी रहो घर मा।। Raebareli news ।।

 

बेसिक शिक्षा के बच्चों ने ठाना है, कोरोना महामारी को हराना है

कोरोनावायरस की जंग में बच्चे भी आए आगे चलाया अभियान

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिस तरह से पूरे जनपद में कोरोना से लोग संक्रमित होते जा रहे हैं, उससे बचने का एकमात्र तरीका है, जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप किसी भी दशा में घर से बाहर न निकले, खुद बचे और अपने परिवार को भी बचाएं, एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए जिला प्रशासन के साथ मिलकर आम जनमानस को इस महामारी से बचने के लिए जागरूक करें।

     आपको बता दें कि, आम जनमानस के बीच जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों को पहुंचाने के उद्देश्य से जहां बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना मंच की सुगम करता पूरे मनोयोग से जागरूकता अभियान की मुहिम को बढ़ा रहे हैं, वहीं मीना राजू मंच के बच्चे भी बढ़-चढ़कर अभियान से जुड़कर अपने घर परिवार और गांव के लोगों को घर पर रहें सुरक्षित रहें का संदेश देकर जागरूक कर रहे हैं। जिसकी सराहना आम जनमानस द्वारा की जा रही है। 

    जागरूकता टीम में विकास खंड जगतपुर, राही, हरचंदपुर, अमावा, ऊंचाहार, डलमऊ महराजगंज के बच्चों जिसमें सोनम, मिताली, रेशमी, मनीषा, सारिका, मीरा, शुभी शर्मा, रश्मि, कंचन, नेहा, राजू द्वारा पेंटिंग एवं मॉडल बनाकर संदेश दिया है। 

    पूरे जनपद में यह जागरूकता अभियान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देशन एवं बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस.एस पाण्डेय के संयोजन एवं नियोजन तथा सुगमकर्ताओ के सहयोग से गांव-गांव घर-घर अभियान के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। 

     अभियान के संयोजक श्री पांडेय ने बताया कि, बेसिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से समर्पण भाव के साथ जनपद को कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों को आम जनमानस तक पहुंचाता रहेगा। जिससे लोग इस भयावह वैश्विक कोरोना महामारी से डरे नहीं, बल्कि जागरूक होकर लॉक डाउन का शतत पालन कर उसे हराये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ