रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिसको लेकर कस्बे के वरिष्ठ व्यवसाय शशिकांत मिश्रा द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की है। इस मौके पर श्री मिश्र द्वारा भगवान श्री राम की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर मिष्ठान वितरित किया गया। अयोध्या मंदिर निर्माण को लेकर कस्बे में खुशी का माहौल रहा।
आपको बता दें कि, इस मौके पर बछरावां के वरिष्ठ व्यवसाई शशिकांत मिश्रा ने कहा कि, बछरावां कस्बे के लोग अपने घरों को घी के दियों से आच्छादित किए हैं। वहीं उन्होंने 1 दिन पहले क्षेत्र के लोगों से 5 अगस्त को पूजन अनुष्ठान और शाम को दीपोत्सव का आह्वान किया था, इस आह्वान को बछरावां कस्बे वासियों ने शिद्दत से शिरोधार्य किया।
इस मौके पर जैन, गौरव शुक्ला, मनोज कुमार मिश्रा, शिवम् मिश्रा, मोहम्मद इबरार ,अभय त्रिवेदी, आकाश मिश्रा, रिंकू पटेल, गोलू शर्मा, गगनदीप गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, उत्कर्ष मिश्रा, अर्चित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ