किसानों की शिकायत के निवारण हेतु कन्टोल रूम 0535-2203983 स्थापित।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद की उपलब्धता एवं वितरण सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में एक कन्टोल रूम स्थापित किया गया है। कन्टोल रूम का दूरभाष नम्बर 0535-2203983 है, जो प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित किया जायेगा। कन्टोल रूम के प्रभारी का दायित्व अग्रिम आदेशों तक संजय कुमार वरिष्ठ सहायक द्वारा निर्वहन किया जायेगा। जिसके लिए उन्हें अलग से कोई यात्रा-भत्ता आदि देय नही होगा।

     आपको बता दें कि, कन्टोल रूम में दूरभाष से प्राप्त होने वाली शिकायतों को तिथिवार क्रमबद्ध रूप से एक शिकायत पंजिका में दर्ज कर समुचित निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ