जनपद सहित पूरे प्रदेश में उत्तम बीज व खाद की कोई कमी नही-कृषि निदेशक
किसान अपने खेतों में पराली न जलाये
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद सहित पूरे प्रदेश में उत्तम बीज व खाद की कोई कमी नही है। किसान कृषि उत्पाद व वृद्धि के लिए उत्तम बीज व खाद का प्रयोग करे। इसके अलावा किसान धान व खेत में होने वाले अवशेष सहित पराली को न जलाये। सरकार द्वारा किसानों को पराली जलाये जाने पर दण्ड प्रक्रिया के आधार पर जुर्मना व दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने का प्राविधान है। यह जानकारी किसानों के बीच जाकर प्रदेश के कृषि निदेशक डा0 ए0पी0 श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विकास खण्ड छतोह के सदूर ग्राम पंचायत चंदावाहीपुर में पीएम किसान के लाभार्थियों को कृषि से सम्बन्धित जुड़ी जानकारी से अवगत कराते हुए दी गई।
आपको बता दें कि, उन्होंने बताया कि, प्रदेश सरकार व शासन किसानों के हित व विकास के लिए गम्भीर है। सरकार द्वारा किसानों की उपज व लाभ हेतु अनेक लाभपरक योजनाए चला रखी है। जिसे किसान व आमजनमानस जाने। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी रविचन्द्र प्रकाश उप निदेशक कृषि डा0 एचएन सिंह सहित कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ उनके कार्यो से जुड़ी जानकारी हासिल करते हेतु बैठक करते हुए कहा कि, वह अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ परक योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार कराकर किसानों को योजनाओं से जोड़े तथा लाभ दिलाये।

0 टिप्पणियाँ