आकाशीय बिजली गिरने से 100 साल पुराना मंदिर क्षतिग्रस्त ग्रामीणों ने की पुनर्निर्माण की मांग।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के गांव पुरासी मे आकाशीय विजली गिरने से 100 साल पुराने शिवालय को भारी क्षति पहुंची है। यही नहीं मंदिर दाहिनी ओर को झुक भी गया है। 


   आपको बता दें कि, गांव में पूर्व प्रधान नंदकिशोर पांडेय के दरवाजे स्थित शिव मंदिर के बारे में दावा किया जाता है, यह मंदिर 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। गांव निवासी बीडीसी महेश प्रसाद उर्फ पप्पू ने बताया कि, बृहस्पतिवार को देर रात बूंदाबांदी के बीच आकाशीय विजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्युत गिरने के कारण मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर दाहिनी ओर को झुक गया है। जिसको लेकर लोगों में दहशत भी बनी हुई थी, लोगों ने मांग की है कि, क्षतिगसत शिवालय को शीघ्र अति शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए। क्योंकि मंदिर से गांव वालों ही नहीं बल्कि आसपास के कई गांव के रहने वाले लोगों की गहरी आस्था है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ