रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में करोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अतरेहटा गांव में पिता पुत्र दोनों संक्रमित पाए गए। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट कराने का सिलसिला जारी है।
आपको बता दें कि, स्वास्थ विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अतरेहटा गांव में जहां 3 दिन पहले एक व्यक्ति गांव का कोटेदार कोरोना संक्रमण से ग्रसित पाया गया था। आज प्रशासन ने वहां टीम भेजकर 50 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा तथा 15 लोगों का आरटीपीसीआर के द्वारा नमूना लिया गया, इसमें पिता और पुत्र संक्रमित पाए गए। इसके अलावा 10 लोगों का सीएचसी पर भी एंटीजन टेस्ट कराया गया है। ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, कल ओथी गांव में भी लोगों का परीक्षण किया जाएगा, आज अतरेहटा में पॉजिटिव पाए गए पिता-पुत्र को इलाज के लिए लेवल1 हॉस्पिटल ले जाया गया है।

0 टिप्पणियाँ