रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जी.वी.के.ई.एम.आर द्वारा संचालित 102,108 एंबुलेंस के जिला प्रोग्राम मैनेजर संजीव गुप्ता, प्रभारी राजकुमार ने तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ का औचक निरीक्षण कर सीएचसी में तैनात 102,108 एंबुलेंसों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रोग्राम मैनेजर संजीव गुप्ता ने पीडीआर रजिस्टर, डेली फ्लीट, स्टाफ रजिस्टर, उपस्थित रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया, एवं एंबुलेंसों में रखी दवाओं और ऑक्सीजन का जायजा लिया। इसी के साथ जिला प्रोग्राम मैनेजर संजीव गुप्ता, प्रभारी राजकुमार ने मरीजों एवं तीमारदारों से बात कर एंबुलेंस सेवा के विषय में करीब से जाना और मरीजों एवं तीमारदारों से यह जानने की कोशिश की है, कि एंबुलेंस स्टाफ द्वारा किसी प्रकार का शुल्क तो नहीं लिया जाता है।
आपको बता दें कि, मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि, एंबुलेंस सेवा उनके लिए वरदान साबित हो रही है। जब से एंबुलेंस सेवा संचालित हुई है, दुर्घटना के शिकार लावारिस लोगों को भी समय पूर्ण रूप से नि:शुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाती हैं। एंबुलेंस से प्रसूताओं को लेकर अस्पताल आई आशाओं ने बताया कि, जब से एंबुलेंस सेवा संचालित हुई है, तब प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने में काफी सुविधा हो गई है। दिन हो या रात चौबीसों घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहती है। मरीजों एवं तीमारदारों के मुंह से एंबुलेंस स्टॉफ की सराहना सुन जिला प्रोग्राम मैनेजर संजीव गुप्ता ने एमटी और पायलट को सम्मानित किया।
संजीव गुप्ता ने बताया कि, वर्तमान समय में जिले में 4 एएलएस एवं 108 की 44 गाड़ियां, 102 की 40 गाड़ियां संचालित है। कोरोना संकटकाल में बेहतर सेवा प्रदान की जा रही है। इस मौके पर पायलट भानु प्रताप, राजेश पांडेय, रामपाल, सुभाष, कमलेश, विनय, जयहिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ