बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए प्रारूप पर आवेदन अब 30 सितंबर से पूर्व भेजें-डीएम वैभव श्रीवास्तव।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मण्डलायुक्त लखनऊ द्वारा दी गई जानकारी को देते हुए बताया कि, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मालिक ए गजल बेगम अख्तर की स्मृति बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए निर्धारित प्रारूप 30 सितबर से पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय आर ए (राजस्व सहायक), अपर जिलाधिकारी प्रशासन को पात्र आवेदक आवश्यक जमा कर दें, ताकि जनपद से सम्बन्धित वांछित सूचना निर्धारित प्रारूप पर नियत तिथि से पूर्व संस्कृति निदेशालय को भेजा जा सके।

     आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि, यह पुरस्कार दादरा अथवा ठुमरी या गजल विधाओं के प्रतिभाशाली गायकों को दिया जाता है, और पुरस्कार स्वरूप उन्हें 5 लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र दिए जाते हैं। प्रतिभावान गायक ऐसे जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम न हो, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो अथवा कर्म भूमि उत्तर प्रदेश को आदि पात्रता पाए जाने पर बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप जानकारी आदि जिलाधिकारी कार्यालय आर ए सहायक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ