रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस को वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में कोतवाली क्षेत्र के दुसौती गांव से 15 वर्षीय किशोरी को जबरन भगा ले जाने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिक लड़की बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं लड़की का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी एक व्यक्ति ने घटना के कुछ दिनों बाद ही पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि, बैखरा गांव के रहने वाले अनिल पासी पुत्र विश्वास पासी उसकी 15 वर्षीय पुत्री को जबरन अगवा करके ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश जारी कर रखी थी। इस मामले में आज पुलिस को पता चला कि, अनिल पासी लड़की को लेकर दिल्ली से यहां आया हुआ है, और अपने घर पर रखे हुए हैं। पुलिस ने अभियुक्त के घर पर पहुंच कर तलाशी ली, तो लड़की वहीं मिली। पुलिस ने दोनों को लाकर यहां थाने में पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि, अनिल पासी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि, नाबालिक लड़की को लेकर वह दिल्ली भाग गया था। इन दिनों चोरी से घर पर आकर रह रहा था, लड़की को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद यहां उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं अनिल पासी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस का यह भी कहना है कि, बरामद लड़की ने बताया कि, उसकी मर्जी के बगैर अनिल पासी डरा धमका कर उसके साथ दुराचार भी करता रहा है।

0 टिप्पणियाँ