महर्षि बालमीकि जयन्ती पर सुपर मार्केट व जहानाबाद के निकट मंदिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन संस्कृति अनुभाग द्वारा 31 अक्टूबर 2020 को महर्षि बालमीकि जयन्ती मनाये जाने के के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्देश दिए गए हैं। 

     आपको बता दें कि, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने शासन के निर्देशानुसार तहसील सदर, रायबरेली शहर के 2 मंदिरों को चयनित किया गया है। जिसमें जहानाबाद चौकी रायबरेली के निकट दक्षिण मुखी ताप संकटमोचन हनुमान मंदिर में रामायण (सुन्दरकाण्ड) पाठ का शुभारम्भ प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सुपर मार्केट के निकट जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में रामायण का 24 घण्टे का अखण्ड पाठ अपरान्ह 12 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दक्षिणमुखी वैताप संकटमोचन हनुमान मन्दिर निकट जहानाबाद चौकी रायबरेली पर नोडल अधिकारी के रूप में रीतेश सिंह नायब तहसीलदार नगर को नामित किया गया है। 

     इसी क्रम में जगमोहनेश्वर महादेव मन्दिर निकट सुपर मार्केट पर नोडल अधिकारी अमिता यादव तहसीलदार सदर को आयोजन/कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी को नामित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ