रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल तथा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा कि, स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का बड़ा योगदान रहा, मेरा भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिए उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। उन्होंने कहा कि, वैदिक काल के प्रसिद्ध बाल्मीकि रामायण महाकाव्य के रचयिता के रूप में विश्व में विख्यात है, महर्षि वाल्मीकि आदि कवि के नाम से भी जाने जाते है। क्योंकि वह प्रथम कवि थे। जिन्होंने प्रथम श्लोक की खोज की।
इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव ने कहा कि, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। गरीबी मुक्त भारत इंदिरा गांधी का एक सपना था, जो आज भी साकार नहीं हो पाया है। हम सभी लोगों को भारत से गरीबी मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। जिससे उनके सपने को हकीकत में बदला जा सके। इस अवसर पर छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







0 टिप्पणियाँ