रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली:अपने घर से विद्यालय जा रही एक शिक्षिका की दो पहिया मोटरसाइकिल से अज्ञात लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसने शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों द्वारा शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के अतरेहटा गांव में गीता शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। जो प्रतिदिन रायबरेली से दो पहिया मोटरसाइकिल से विद्यालय आती और जाती है। आज सुबह लगभग 9:00 बजे शिक्षिका अपने पति अजय कुमार के साथ दो पहिया मोटरसाइकिल से प्राथमिक विद्यालय अटरेहटा जा रही थी, तभी रायबरेली रोड पर हनुमानगढ़ी के नजदीक सामने से आ रहे लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। खबर लिखे जाने तक शिक्षिका का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में चल रहा था।

0 टिप्पणियाँ