कोतवाली परिषर महराजगंज में पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: लौह पुरुष के रूप में जाने जाने वाले देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस प्रशासन ने आज राष्ट्रीय एकता और अखंडता दिवस मनाते हुए, देश की एकता अखंडता और संप्रभुता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्प लिया। शासन के निर्देश पर महराजगंज कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर प्रभारी निरीक्षक श्रीराम द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। पुलिसकर्मियों ने बारी बारी से कोतवाल का अनुसरण किया। इस मौके पर कोतवाल ने सभी पुलिस जनों को राष्ट्रीय एकता अखंडता भारत की संप्रभुता बनाए रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देने की शपथ दी।



    आपको बता दें कि, कोतवाल श्रीराम ने कहा कि, देश को आजादी दिलाने में सरदार वल्लभभाई पटेल का अप्रतिम योगदान रहा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत छोटे-छोटे राजघरानों में बटा हुआ था। देश के कई हिस्सों के शासक देश में शामिल नहीं होना चाहते थे। यह देखते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता के लिए साम दाम दंड भेद सब का उपयोग करते हुए सारे छोटे-छोटे राज्यों को भारत गणराज्य में विलय कराया। जो राज्य सीधे नहीं माने, उन्हें शक्ति का प्रदर्शन भी किया। आज का अखंड भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की ही देन है।


    उन्होंने आगे कहा कि, अब हम लोगों का कर्तव्य है कि, वल्लभ भाई पटेल के बनाए गए संपूर्ण भारत में एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ इसकी संप्रभुता पर आंच ना आने पावे, यह संकल्प पुलिसकर्मियों ने शपथ लेते वक्त कोतवाल को आश्वस्त किया कि, वह शपथ का पूर्ण रुप से पालन करेंगे।


    इस मौके पर इंस्पेक्टर अपराध मोहम्मद असलम, एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी, विकास चौधरी, रमेश तिवारी, प्रदीप कुमार चौधरी, पुष्पा, हर किशोर सिंह, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ