अतरेहटा समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कोतवाल श्री राम को किया सम्मानित

क्षेत्र में हो रहे छुटपुट अपराध पर पूर्ण तरीके से अंकुश लगा कर क्षेत्र को बनाएंगे अपराध मुक्त-श्रीराम कोतवाल

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का मन में संकल्प लिए थाना महराजगंज के तेज तर्रार कोतवाली प्रभारी श्रीराम द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना व अपराधियों पर शिकंजा कसने तथा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के मामले में आज शनिवार को क्षेत्र के अतरेहटा समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही मौजूद एसएसआई प्रमोद कुमार को भी समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

     आपको बता दें कि, लगभग 1 माह पूर्व महराजगंज कोतवाली का कार्यभार ग्रहण करते समय कोतवाली प्रभारी श्रीराम द्वारा यह कहा गया था कि, क्षेत्र में अपराध करने वाले अपराधी क्षेत्र छोड़कर चले जाएं, नही तो ऐसे लोगों की जगह जेल है। जिस कथन को चरितार्थ करते हुए थाना प्रभारी ने बहुत कम समय में अपराध पर अंकुश लगाया है, तथा कोतवाली परिसर में आने वाले हर फरियादी से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उसका निस्तारण भी किया है, जिसकी प्रशंसा कस्बा सहित संपूर्ण क्षेत्र में जोरों पर है।

     कोतवाली प्रभारी श्री राम के द्वारा किए गए कार्यों के दृष्टिगत अतरेहटा समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष उज्जवल अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रांशु दीक्षित तथा संरक्षक अखिलेश मौर्या द्वारा कोतवाली प्रभारी को सम्मानित किया गया है।

     इस मौके पर कोतवाली प्रभारी श्री राम के द्वारा उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया गया है कि, क्षेत्र में हो रहे छुटपुट अपराध पर वह पूर्ण तरीके से अंकुश लगा कर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ