रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के नेतृत्व में किए जा रहे है। मंडल प्रशिक्षण शिविर मंडल महराजगंज में आज सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा ने किया।
आपको बता दें कि, पशिक्षण देने के लिए मुख्य रूप से बछरावां विधायक राम नरेश रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष पशुपति शंकर वाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, पूर्व प्रदेश सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ चंद्रप्रकाश त्रिवेदी एवं समापन सत्र सुनील सिंह सहारा ने प्रशिक्षण दिया। सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में एकजुट होकर कार्य करने का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, विद्यासागर अवस्थी, मनीष सिंह, रामप्रकाश गौतम, वीरेंद्र अवस्थी, पंकज श्रीवास्तव, मनसाराम सिंह, शिव शंकर शुक्ला, विकास लोधी, वंदना सिंह, सुधा अवस्थी, अवधेश मिश्रा, विनोद त्यागी, राम अभिलाष लोधी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ