भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने मऊ में फीता काटकर प्रतिष्ठानों का किया उद्घाटन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: नवरात्रि के पावन पर्व के शुरू हो जाने के बाद क्षेत्र में इस शुभ अवसर का लाभ उठाते हुए लोगों ने नए नए कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। जगह जगह मांगलिक कार्यक्रम तो हो ही रहे हैं, वहीं अपने अपने प्रतिष्ठानों का उद्घाटन भी लोग नवरात्र में ही कर रहे हैं। इसी सिलसिले में क्षेत्र के मऊ गांव में दो नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ आज किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह रहे। उन्होंने दोनों प्रतिष्ठानों में जाकर फीता काटकर औपचारिक ढंग से प्रतिष्ठानों का उद्घाटन किया।


    आपको बता दें कि, सबसे पहले उन्होंने शर्मा जनरल स्टोर का उद्घाटन करते हुए, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि, कोरोना महामारी के कठिन दौर से देश की अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौट रही है। जिसका उदाहरण है कि, बड़ी तादाद में लोग नए-नए काम धंधों की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने मऊ जैसे ग्रामीण अंचल के इस गांव में युवा व्यवसाई राजकुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र के लोगों को बेहतर रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति के लिए, जो शाप खोली है। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। यहां सभी प्रकार की जनरल स्टोर के आइटम लोग उचित मूल्य पर क्रय कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि, कोविड-19 यद्यपि अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। फिर भी 2 गज की दूरी, सैनिटाइजर व मास्क है जरूरी के साथ हम कोरोना से निपट सकते हैं। उन्होंने सभी को नवरात्र के पावन मौके पर शुभकामनाएं देते हुए युवा उद्यमी राजकुमार शर्मा के सफल होने की कामना की। इस मौके पर अंशु तिवारी, पम्मू सिंह, रामखेलावन (शिक्षक) सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


   इसके पश्चात उन्होंने शुक्ला इंटरप्राइजेज हार्डवेयर के शोरूम का भी उद्घाटन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि, मऊ और आसपास के क्षेत्र में प्लाई के दरवाजे और पलंबर इन सब के सामानों की खरीद के लिए क्षेत्रवासियों को या तो रायबरेली, या फिर लखनऊ जाना पड़ता था। लेकिन युवा व्यापारी सोनू शुक्ला ने साहसिक प्रयास करके इन वस्तुओं के लिए जो शोरूम खोला है। यह वास्तव में क्षेत्रवासियों के लिए काफी सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने सोनू शुक्ला की कामयाबी के लिए कामना करते हुए मौके पर उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद जताया, और शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।


    इस मौके पर शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, राजकुमार उर्फ मोगा सिंह, संजय तिवारी, बाबूजी डोमापुर, राहुल शुक्ला, भोलू सिंह, रानू सिंह, दीपू तिवारी, सिरताज रायनी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ