बछरावां/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी बछरावां मंडल का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत द्वारा शिविर में आए हुए पदाधिकारियों को पार्टी की रीतियों व नीतियों से अवगत कराया गया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि, वह सरकार के जनहितकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। श्री रावत द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से जिलाध्यक्ष रामदेव पाल उपस्थित रहे।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेकृष्ण पांडेय, जिला अरविंद, मयंक, रज्जन द्विवेदी, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



0 टिप्पणियाँ