रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज / रायबरेली: रायबरेली जनपद सहित पूरा विश्व दीपावली के समारोह में डूबा हुआ है। घरों में लड़ियां लग गई है। किचन में मिठाइयों की तैयारी भी पूरी तरह से है। रात में शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी पूजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। दीपावली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए उपकरणों को इकट्ठा किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में क्षेत्र के जाने-माने अग्रज व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा ने पंडित गोविंद प्रसाद त्रिपाठी के द्वारा पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच गणेश लक्ष्मी का अभिषेक पून किया। पूजन के उपरांत अग्रज व्यवसायी सिंह ने इस संवाददाता से कहा कि, जिस तरह हम मां लक्ष्मी का पूजन और अभिषेक करते हैं, उसी तरह सभी महिलाओं को सम्मान दें। श्री सिंह ने महिलाओं को दुर्गा स्वरूपा बताते हुए दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल करने योग्य की बात अहि है। उन्होंने कहा कि, घर की महिलाएं भी मां लक्ष्मी का प्रतीक होती हैं, सभी को हमेशा खुश रखना चाहिए। इसलिए घर में सुख और समृद्धि प्राप्त हो सकती है। हम सबके घर में लक्ष्मी हैं, हमें उन्हें अच्छा करने और सम्मान देना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ