आग लगने से, गृहस्थी का सामान जलकर राख।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे चांदन मजरे सवैया राजे गांव मे रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे छप्पर के नीचे रखा गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। 

      आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार बीती रविवार की देर रात बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट होने के कारण उक्त गांव निवासी बबलू के घर में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। छप्पर के नीचे रखे हुऐ भूसे और खाने-पीने का अनाज व रजाई, गद्दे, कपड़े, चारपाई आदि जलकर राख हो गए। बबलू के चीखने चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। ग्राम प्रधान बिंदादीन लोधी, पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना डायल 112 को दी गई है। पुलिस पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।    सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आकलन करते हुए सरकारी आपदा राहत कोष से मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ