करधना में संपन्न हुआ सत्संग और विशाल भंडारा।। Raebareli news ।।



रजनीकांत अवस्थी

करधना/मिर्जापुर: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री परमहंस आश्रम करधना में विशाल भंडारे का आयोजित कराया गया। यहां भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य की प्राप्ति की।

     आपको बता दें कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी करधना में परम पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य परम नारद जी महाराज के सानिध्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों की तादाद में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पूर्ण की प्राप्त की। भंडारी के दौरान सत्संग का कार्यक्रम भी चलता रहा। सत्संग में अड़गड़ानंद महाराज जी के शिष्य नारद जी ने मानव मात्र का धर्म शास्त्र के बारे में उपस्थित भक्तों को अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का रसास्वादन कराया।

   इस मौके पर सोहन महाराज जी, राम जी बाबा, लाले बाबा, कौशल बाबा, ब्रह्मानंद जी, महाराज, तानसेन महाराज समेत सभी संतो ने दिव्य सत्संग का रसास्वादन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ