महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हिलहा गांव में हुए अजय कुमार सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड में आज मौत के दूसरे दिन काफी कशमकश के बाद भारी पुलिस सुरक्षा में परिजनों ने मृतक की अंत्येष्टि कर दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम विनय मिश्रा और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के इस आश्वासन पर मामले में सभी आरोपी पकड़े जाएंगे, और सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी वैज्ञानिक कार्यवाही की जाएगी, पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। इस आश्वासन पर परिजनों ने भरोसा जताते हुए दोपहर 1:00 बजे मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
आपको बता दें कि, रविवार की सुबह क्षेत्र के हिलहा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां चली थी। सिर पर कुल्हाड़ियों के वार से घायल हुए एक पक्ष के अजय कुमार सिंह उर्फ मोनू 30 को गंभीर चोटें लगी थी। उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी महराजगंज लाया गया, और यहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया था। लेकिन जिला अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ था, तो उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई थी।
कल देर शाम उसका शव गांव लाया गया। जहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए थे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए रात भर पुलिस बल मौके पर डटी रही। बीच में यह खबर भी आई की, कुछ स्थानीय नेता टाइप के लोग शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन करना चाहते हैं। खबर पता चलते ही एसडीएम विनय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। बताते हैं कि, परिजनों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। दोनों अधिकारियों ने उनको भरोसा दिलाया कि, घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा, और मुकदमे की पैरवी करा कर दोषियों को सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने 100 का अंतिम संस्कार करने पर राजी हो गए, और गांव में ही अंतिम क्रिया कर दी गई।
उधर पुलिस ने तगड़ी कार्यवाही करते हुए मामले में नामजद तीन और अभियुक्तों जगजीवन सिंह, काशी बक्स सिंह तथा संदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ