कोतवाली महराजगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद, नहीं रहा खाकी का भय।। Raebareli news ।।

 

रोशनी

महराजगंज/रायबरेली: विगत 1 सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के पूरे हरिपाल सिंह मजरे दौतारा गांव में एक दलित युवक को गांव के ही तीन दबंग लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा था, जिसमें चोटिल द्वारा कोतवाली पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी महराजगंज को शिकायती पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करने का आग्रह किया था। लेकिन दबंगों की पहुंच के आगे बेबस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करना मुनासिब नहीं समझा। आखिरकार पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि, पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पीड़ित का पहुंचने के बाद महराजगंज कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करती है या फिर उच्चाधिकारियों को गुमराह कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। यह बात तो समय के गर्भ में है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली में जब से नवागंतुक कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने चार्ज भार संभाला है, तबसे क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं, और आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं। पीड़ित परिवार ने दबंगों से त्रस्त होकर और महराजगंज पुलिस की ओर से कार्यवाही होता ना देख पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में दलित बिरादरी के राहुल पुत्र राम अधार निवासी पुरे हरिपाल सिंह मजरे दौतरा ने कहा है कि, 15 नवंबर 2020 को समय लगभग 1:30 बजे प्रार्थी अपने खेत में ट्रैक्टर ट्राली में पैरा लाद रहा था, तभी अचानक वहां पहुंचे दबंग प्रतिपक्ष ही गण धर्मपाल पुत्र परसाद, धर्मराज पुत्र धर्मपाल व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए, मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां दी और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बचाने आए रामू पुत्र हेमराज व लव-कुश पुत्र छेद्दू को भी दबंगों ने लात घूसों से बुरी तरह मारा-पीटा और और कपड़े फाड़ दिए, तथा जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।

     मामले में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दूरभाष पर बताया कि, पीड़ित की तहरीर मिली है, जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच कर दोषी पाए गए पक्ष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ