बेवजह 4 दबंगों ने महिला को दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव बबुरिहा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में मामूली सी बात पर दबंगों ने एक महिला को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। मामले में महिला द्वारा दी गई, तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासिनी विभावती पत्नी जगदीश ने आरोप लगाया है कि, उसके पड़ोस में सुखराम पुत्र राम लौटन परिवार में पत्नी और लड़के करन और लड़की काली के साथ रहते हैं, और उसके परिवार से ईर्ष्या द्वेष मानते हैं। सोमवार की दोपहर बिना किसी बात के चारों प्रतिपक्ष गालियां देने लगे। मना करने पर चारों ने मिलकर लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

     उधर कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर रिपोर्ट आने पर अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ