रजनीकांत अवस्थी
जनपद रायबरेली: मुख्यालय द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के क्रम में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बीमा आदि कराये जाने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की जन्म तिथि, आधार कार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट स्थाई, मान्यता प्राप्त कार्ड एवं अस्थाई पता आदि सम्बन्धित जानकारी की छायाप्रति कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा गया था, परन्तु अभी तक पूरी जानकारी कार्यालय में अप्राप्त है।
आपको बता दें कि, सूचना विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि, 24 नवम्बर 2020 को 2 बजे तक समस्त सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दें। ताकि उसे उसकी सूचना मुख्यालय को प्रेषित की जा सके। उक्त जानकारी प्रमोद कुमार उप निदेशक सूचना विभाग रायबरेली द्वारा मेल के माध्यम से दी गई है।
प्रतिलिपि:- निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।(1) निदेशक सूचना (प्रेस प्रभाग) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ। (2) जिलाधिकारी रायबरेली।उपनिदेशक सूचना,
रायबरेली।

0 टिप्पणियाँ