फोटो-सीडीओं पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए, बैलेट बाक्स की जानकारी देते हुए अधिकारीगण
लखनऊ खण्ड शिक्षक/खण्ड स्नातक निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी निर्वाचन प्रशिक्षण को ले भली-भांति-डीईओ
प्रत्येक दशा मे निष्पक्ष, निर्भीक व सकुशल शांतिमय तरीके से निर्वाचन होना है-वैभव श्रीवास्तव
कार्मिक मतदान केे पहले व मतदान के दिन मतदान के बाद क्या करना है भली भांति जान ले-सीडीओ
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि, विधान परिषद के लखनऊ खण्ड शिक्षक/खण्ड स्नातक का मतदान 1 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे के मध्य जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलो पर होगा। जिसको सकुशल स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष कराए जाने के निर्देश समस्त पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी/जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को दिए है।
आपको बता दें कि, उन्होने कार्मिकों से कहा है कि, आर्दश आचार सहिता का कड़ाई से अधिकारी अनुपालन कराये। समस्त ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन उ0प्र0 विधान परिषद लखनऊ खण्ड शिक्षक/खण्ड स्नातक निर्वाचन हेतु जारी पीठासीन अधिकारियो की पुस्तिका तथा अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देशो को भंली भांति पढ़ ले। प्रत्येक दशा मे निष्पक्ष निर्भीक व सकुशल शांतिमय तरीके से निर्वाचन होना है। निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण को भली भांति ले तथा अपने कार्यो का निर्वहन सकुशल करें।
मुख्य विकास अधिकारी/कार्मिक अधिकारी निर्वाचन अभिषेक गोयल ने फिरोजगांधी डिग्री कालेज के आडिटोयिम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कहा कि, प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी जानकारियों को भंली भांति ले। कही कोई दिक्कत हो तो उसे पूछ ले। बैलेट बाक्स को खोलना व बन्द करना भंली भांति जान लें। मतदान केे पहले व मतदान के दिन मतदान के बाद क्या करना है, यह भी भली भांति जान ले। मतदान के दिन मतदान की गोपनीयता को प्रत्येक दशा में बनाए रखना है। मतदान दिवस से पूर्व मूल भूत सुविधाए मुहैया करा दी जाएगी। उन्हे चेक कर ले। लिफाफों पर विभिन्न तरीके के टेण्डर मतपत्र का लिफाफा आदि लिख ले।
उन्होंने कहा कि, जितने भी प्रत्याशी खड़े है, उनकी एक सूची है जिस पर प्रत्याशियो के हस्ताक्षर है। एजेण्ट बनाने से पूर्व प्रत्याशी के हस्ताक्षर का मिलान कर ले। पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी को समय समय पर भरता रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी परस्पर आपस में सामंजस्य बना लें। एक दूसरे के मोबाइल नं0 ले ले, तथा अपने अपने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर ले। प्रशिक्षण के दौरान मतदान अभिकर्ताओ की नियुक्त मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व मतपत्र मोड़ने का तरीका पीठासीन अधिकारियो की डायरी भरने के तरीके आदि को भंली भाति बताया गया।
उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा, डीडीओं ए0के0 वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा आदि ने भी प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ