तिलक का निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र रोड हादसे में घायल जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर शिवगढ़ मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज के लिए उन्हें सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां एक की हालत नाजुक देते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

     आपको बता दें कि, मिल एरिया थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव के रहने वाले अशोक पांडेय 50 अपने पुत्र लवकेश पांडेय 25 के साथ बाइक पर बैठकर हसनपुर गांव निमंत्रण बांटने जा रहे थे। इनके यहां आगामी 26 तारीख को चोटिल हुए लवकेश पांडेय के तिलक का कार्यक्रम था। जैसे ही वह शिवगढ़ मोड़ के पास मुड़े थे कि, सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए।

    ग्रामीणों ने एंबुलेंस 108 बुलाकर दोनों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने अशोक कुमार पांडे को गंभीर चोटें लगने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं लड़के का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ