छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के तरीके।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: सरकार द्वारा चलाई जा रही नारी शक्ति मिशन के तहत जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में डलमऊ ताइक्वांडो संघ के सचिव महताब आलम की टीम ने कस्बे के शांति मनोहर इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया। 



    आपको बता दें कि, बदलते समय के साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते सरकार द्वारा नारी शक्ति मिशन योजना संचालित की गई है। इस योजना में महिलाएं एवं बालिकाएं स्वयं आत्मनिर्भर होकर निडर बने और डट कर मनचलों का सामना करें। यहां बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ