राज्य मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को किया सम्मानित।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: नगर में उत्कृष्ट कार्य कराए जाने हेतु नगर विकास राज्यमंत्री ने नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित बृजेश गौड़ को सम्मानित किया।

    आपको बता दें कि, बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित ब्रजेश दत्त गौड़ ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता से मुलाकात कर नगर में कराए जा रहे सर्वांगीण विकास एवं आगामी वर्ष में शेष बचे हुए कार्यों को कराए जाने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की। इस अवसर पर संपूर्ण नगर में समर्पित भाव से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण, तथा कोरोना महामारी लॉक डाउन में जनमानस को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने हेतु अध्यक्ष को सम्मानित किया। 


   इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा राज्य मंत्री को नगर में विभिन्न समस्याओं को लेकर अवगत कराया। जिसपर मंत्री ने आश्वस्त किया कि, डलमऊ नगर के विकास में कोई भी कमी नहीं हनी पाएगी। जिस पर नगर अध्यक्ष ने राज्य मंत्री  का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ