प्रदूषण से बचना है तो एक वृक्ष लगाना है-तिवारी
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ने वृक्षा रोपण कर लोगों को जागरूक किया।
आपको बता दें कि, जालिम सिंह मजरे बेला भेला में राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि, हम सबके जीवन में पौधों का बहुत बड़ा महत्व होता है, जिस प्रकार से हम अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। उसी प्रकार से पेड़ पौधों का भी जीवन यापन हम सब को करना चाहिए। हमारे स्वास्थ्य में पेड़ों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए उन्होने यहां उपस्थित सभी ग्राम वासियों से अपने संगठन के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि, आप सभी लोग जागरूक होते हुए अपने आसपास और घर के लान में एक वृक्ष जरुर लगाएं। आज हमारे देश में पेड़ों को बहुत तेजी से काटे जा रहे हैं। जिसका दुष्प्रभाव एवं प्रदूषण हर तरफ देखने को मिल रहा है। चाहे वह ग्राम हो, चाहे शहर हो तेजी से फैल रहा है। अगर अपने जीवन को हम सब को स्वस्थ रखना है, तो सभी को एक पेड़ लगाना होगा। आइए हम सब संकल्प लेते हैं कि, हम लोगों को जागरूक करेंगे, और हर सप्ताह एक पेड़ लगाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रदेश संरक्षक रमेश चंद चौरसिया, जिला प्रभारी राम बहादुर यादव, महराजगंज अध्यक्ष दिनेश कुमार दीक्षित, वीना यादव, अवधेश कुमार तिवारी, शिवांशु वर्मा, रवि सिंह सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ