डीएम ने सारस होटल के सौदर्यीकरण व नव निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण।। Raebareli news ।।

 

फोटो-डीएम सारस होटल के सौंदर्यीकरण व नव निर्माण कार्यो की निरीक्षण करते हुए

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गोल चैराहा स्थित पर्यटन विभाग के सारस होटल के सौदर्यीकरण व नवनिर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टाइलस, पलास्टर, अपर हाल, रंगाई-पुताई डाईनिंग हाल, मिटिंग कक्ष अधिकारी के सौदर्यीकरण व नव निर्मित कार्यो को देखा तथा उसकी गुणवत्ता को भी परखा। 


    आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को सारस होटल के प्रबन्धक नवीन मिश्रा ने बताया कि, एक करोड़ 63 लाख राशि की स्वीकृति मिली थी। जिसमें 82 लाख अवमुक्त था, जिससे कार्यो का सौदर्यीकरण कराया गया है।    कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट अधिकारी ने भी डीएम को नव निर्माण कार्यो की जानकारी दी। 


    जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने होटल प्रबन्धक व कार्यदायी संस्था के अधिकारी को निर्देश दिये कि, वह पर्यटन की दृष्टि से सारस होटल में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, यदि कही कोई कमी हो तो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाए। ताकि होटल में पर्यटकों सहित अन्य जनमानस का अवागमन अधिक हो तथा व संतुष्ट होकर जाए। उन्होंने कहा कि, होटल की व्यवस्थाओं/प्रबन्धन में कोविड-19 के पालन करते हुए कार्यो को किया जाए।


    इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी व होटल स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ