फोटो-डीएम विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए
डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप व समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के दिये निर्देश
विकास व निर्माण कार्यो के क्रियान्वयन में तेजी लाकर युद्ध स्तर पर करे पूर्ण-वैभव श्रीवास्तव
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के साथ ही विकास एवं निर्माण कार्यो के क्रियान्वयन में युद्ध स्तर पर तेजी लाकर लक्ष्यों को नियमानुसार पूर्ण करें। विकास व निर्माण कार्यो को समय रहते हुए गुणवत्ता व मानक के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करे। डीएम बचत भवन के सभागार में 50 लाख से अधिक की लागत से निर्माण होने वाली परियोजनाओं से सम्बन्धित विकास कार्याें की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं से अधिशाषी अधिकारियों, अधिशाषी अभियंताओं आदि सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि, जिन अधिकारियों की परियोजनाओं के कार्यो में प्रगति नही है, वे लक्ष्य के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाकर समबद्ध तरीके से पूर्ण करें।
आपको बता दें कि, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि, यदि कार्यो में कमी व कार्यो को आधे-अधूरे पाये जाने और गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप न पाये जाने पर कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, यदि कही धन की कमी हो तो तत्काल जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत करावा दिया जाए, ताकि शासन स्तर से धन अवमुक्त किया जा सकें।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, सभी कार्यदायी के अधिशाषी अधिकारी, डीएसटीओ आदि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ