ठंड को देखते हुए कोई भी असहाय व्यक्ति खुले में न मिले लेटा, पाये जाने पर उसे तत्काल पहुचाए रैन बसेरा-डीएम।। Raebareli news ।।

 

डीएम ने ठण्ड व शीतलहर से बचाव के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश

नामित अधिकारी नगर मजिस्टेट एसडीएम/क्षेत्राधिकारी शासन द्वारा दिये गये निर्देशों को कड़ाई से करे अनुपालन-वैभव श्रीवास्तव 

ठंड को देखते हुए कोई भी असहाय व्यक्ति खुले में न मिले लेटा, पाये जाने पर उसे तत्काल पहुचाए रैन बसेरा-डीएम

रैन बसैरों की लोकेशन को जियों टैगिंग कराकर व फोटोग्राफ आपदा प्रहरी एप पर अपलोड कराना करें सुनिश्चित: वैभव

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: बढ़ती हुई ठण्ड व शीतलहर के मौसम को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा ठण्ड व शीतलहर से निपटने व गरीबो को ठण्ड से बचाव के लिए उचित दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समस्त एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिये है कि, शासन व प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए रैन बसेरों को तत्काल प्रभाव से क्रियाशील करनें के साथ ही सार्वजनिक स्थान पर सड़क, पटरी, अस्पताल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक बाजार इत्यादि में कोई भी असहाय व्यक्ति खुले में न लेटा पाया जाए। कार्यो के सम्पादन के लिए नगर/ग्रामीण क्षेत्रों में एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी को नामित कर दिया गया है। जिसमें नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस तथा ग्रामीण क्षेत्र सदर में एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी नामित किये गये है।  इसी प्रकार समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी नामित किये गये है। 

      आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नामित नगर/ग्रामीण क्षत्रों के नगर मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी पुलिस व समस्त तहसीलों के एसडीएम व क्षेत्राधिकारियों को शासन द्वारा दिये गये निर्देशों को शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये है।   नामित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कराकर यह सुनिश्चित करले कि, कोई भी व्यक्ति खुले में न लेटे और यदि कोई व्यक्ति खुले में लेटा पाये जाने पर उसे रैन बसेरों में पहुचा दिया जाए। वास्तविक जरूरतमंदों को कम्बल वितरण में जन प्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए ठण्ड बढ़ने पर विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। किये गये अपने कार्यो की आख्या जिलाधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को भी यह निर्देश दिये है कि, समस्त अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए रैन बसैरों की लोकेशन को जियों टैगिंग कराकर तथा उनके फोटोग्राफ आपदा प्रहरी एप पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ