जनपद में 2 पीसीएफ के नये धान क्रय केन्द्र खुले अब 71 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 69 धान क्रय केन्द्र का अनुमोदित किये गये थे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार क्रय एजेन्सी पी0सी0एफ0 के 2 नये धान क्र केन्द्र अनुमोदित किये गये है। जनपद में कुल धान क्रय केन्द्रों की संख्या अब 71 हो गई है।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि, खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में चयनित किये गये धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से सीधे धान को क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की आवश्यक कार्यवाहियां पूरी कर इस सन्दर्भ में प्रचार-प्रसार आदि कर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक केन्द्र आदि की व्यवस्था धान क्रय केन्द्रों पर रखे। उन्होंने कोविड-19 कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए समुचित कार्यवाही व किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की जाये।
जनपद रायबरेली में धान क्रय केन्द्रों में खाद्य विभाग के 13, आवश्यक वस्तु निगम 08, यूपी एग्रो0 04, पी0सी0एफ0 44, भारतीय खाद्य निगम 02 कुल 71 धान क्रय केन्द्रों की सूची अनुमोदित कर दी गई है। सभी तहसील के सभी विकास खण्डों में निर्धारित स्थानों पर धान क्रय केन्द्र संचालित किये गये है। जिसमें खाद्य विभाग के 12- रायबरेली मण्डी एवं द्वितीय, हरचन्दपुर, सतांव, महराजगंज उप मण्डी, शिवगढ़, बछरावां, लालगंज मण्डी, ऊँचाहार, डलमऊ, सलोन मण्डी, डीह, छतोह है आवश्यक वस्तु निगम 08 अमावां, हरचन्दपुर, सतांव, महराजगंज उप मण्डी, शिवगढ़, डलमऊ, सलोन मण्डी, छतोह धान क्रय केन्द्र अनुमोदिय किये गये है।
इसी प्रकार यूपी एग्रो0 के 04- हरचन्दपुर, मूंगताल महराजगंज, शिवगढ़, व सलोन, पी0सी0एफ0 के 44- सा0स0स0 रतन्सीपुर, मण्डी स्थल रायबरेली, खुरैहटी गोंदवारा, उत्तरपारा, दुसौती, लोधवामऊ, रसेहता, कोन्सा, मनेहरू, कोरिहर, महराजगंज, चन्दापुर, कसरावां, कलुईखेड़ा, मल्केगांव, भीतरगांव, ऊँचाहार, रामसाण्डा, भीख सिद्धौर, घुरवारा, राधाबालमपुर, लोधीपुर उतरावां, सांई, धरई, पारी, टेकारी दांदू, नसीराबाद, छतोह, बारा नं0 1, बेवल, डी0सी0डी0एफ0 रायबरेली एट रहवां अचलेहश्वर, दूल्हारायगढ़ी, खजूरगांव, पीसीएफ के गाढ़ी, गंगागंज एट शोरा, महराजागंज, बन्नावां, रानीखेड़ा, बन्नामऊ, ऊँचाहार, पटेरवा, डलमऊ, मधवापुर अनुमोदित है, भारतीय खाद्य निगम के 02- रायबरेली मण्डी एवं पहरेमऊ धान क्रय केन्द्र हेतु स्थापित किये गये है।

0 टिप्पणियाँ