धान खरीद नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम को रखे पूरी तरह से रखे सक्रिय, प्राप्त शिकायतों को तत्काल करे निस्तारित: डीएम
खरीद नियंत्रण कक्ष में धान खरीद सम्बन्धित शिकायत निस्तारण के लिए विपणन सहायक की लगी ड्यूटी
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला खाद्य विपण अधिकारी/अपर जिला खरीद अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपण निरीक्षक, वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक, धान क्रय केन्द्र प्रभारी, जिला प्रबन्धक/प्रभारी धान क्रय एजेन्सी आदि सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि, खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत कृषकों को अपना धान विक्रय करने में कोई असुविधा न हो तथा उनकी समस्या का समाधान त्वरित रूप से किये जाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में खरीद नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है।
आपको बता दें कि, क्रय नीति के प्रावधान के अनुसार खरीद नियंत्रण कक्ष रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष अन्य कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक क्रियाशील रहेगा। खरीद नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों के लिए दूरभाष संख्या 0535-2210010 निर्धारित रहेगा। खरीद नियंत्रण कक्ष में विपणन सहायक, सिद्धान्त बाजपेयी मो0नं0 7607487827 की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने यह भी निर्देश दिये है कि, कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित खरीद नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों की पंजिका तैयार कर शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित क्रय एजेन्सी के अधिकारी व क्रय केन्द्र प्रभारी से सम्पर्क/समन्वय कर कराये। किसानों से दूरभाष पर सम्पर्क करते हुए उनकी समस्या का निराकरण भी करायें। इसके अतिरिक्त धान क्रय से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का लेखा-जोखा भी रखा जाए, और अपर जिलाधिकारी प्रशासन के निरन्तर सम्पर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा कि, धान क्रय केन्द्रों पर क्रय सम्बन्धित सभी प्रकार की सुविधाओं व व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखते हुए नियमानुसार किसानों से धान क्रय किया जाए, एवं धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से सीधे धान को क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की आवश्यक कार्यवाहियां पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए।

0 टिप्पणियाँ