शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, टॉप टेन अपराधी समेत तीन गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद के भदोखर और बछरावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। विगत मंगलवार को दोनों मामलों का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों को मीडिया कर्मियों के सामने पेश करने के बाद संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

     आपको बता दें कि, गिरफ्तार अभियुक्त नीरज यादव पुत्र रमेश यादव भदोखर थाना क्षेत्र के चीरानीहार का रहने वाला है। जिसका नाम जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में भी शामिल है। एडिशनल एसपी ने बताया कि, नीरज की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई है। उसे भनवा प्राइमरी पाठशाला के पास अवैध शस्त्र बनाते हुए उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है। 

    उधर बछरावां पुलिस ने सुधीर कुमार पासी निवासी उपरामऊ और अशोक कुमार लोधी निवासी नंदा खेड़ा को अवैध तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ खैरहनी के पास एक जंगल से गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनका साथी दीपक लोहार फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सुधीर के खिलाफ पांच मुकदमे भी दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ