रायबरेली; विगत दिनों सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन की फोटो वायरल करने वाले जिले के टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे विगत मंगलवार को मीडिया कर्मियों के सामने पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, गिरफ्तार अभियुक्त नीरज यादव पुत्र रमेश यादव चिरानीहार थाना क्षेत्र भदोखर का रहने वाला है। जिसका नाम जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में भी शामिल है। एडिशनल एसपी ने बताया कि, नीरज की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई है। उसे भनवा प्राइमरी पाठशाला के पास अवैध शस्त्र बनाते हुए उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नीरज के कब्जे से तमंचा कारतूस सिलेंडर और अवैध असलहा बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।

0 टिप्पणियाँ