देश की जनता विभाजन की राजनीति को कतई पसंद नहीं करती-सुधा अवस्थी
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बिहार विधानसभा चुनाव सहित प्रदेश में हुए उपचुनाव में मिली कामयाबी के बाद भाजपाइयों ने आज यहां जमकर जश्न मनाया, तथा मिठाईयां बाटी।
आपको बता दें कि, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा की अगुवाई में एकत्र भाजपाइयों ने कहा कि, मोदी है तो मुमकिन है। यह उक्ति चरितार्थ हो गई है, और मतदाताओं ने एक बार फिर से देश के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना अखंड विश्वास जताते हुए, जिस प्रकार ऐतिहासिक जनमत दिया है। उससे विरोधियों को सबक लेना चाहिए, तथा विध्वंस की राजनीति त्याग कर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।
इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, देश की जनता विभाजन की राजनीति को कतई पसंद नहीं करती है। बल्कि वह विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने बिहार आम चुनाव के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि जगहों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, प्रांतीय परिषद सदस्य एमडी पासी, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष पवन साहू, मंसाराम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, विकास लोधी, शिव शंकर शुक्ला, शक्ति रस्तोगी, रामप्रकाश गौतम, राम अभिलाख लोधी, सत्रोहन लोधी, संतलाल लोधी, राघवेंद्र सिंह, महावीर और राम कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ