रायबरेली: विगतवर्षो की भाॅति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर, 2020 को ‘‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा मनाया गया। इस आयोजन में सर्व प्रथम अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष को प्रतीक झण्डा लगाया तथा उन्होने स्वैच्छिक दान देकर धनसंग्रह अभियान का शुभारम्भ किया।
आपको बता दें कि, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जनपदवासियो से देश की सुरक्षा एवं अखंण्डता की रक्षा करने के लिये अपने प्राणों की आहूति देन वाले सैनिको ंकी वीर नारियों, अपंग सैनिकों एव ंपूर्व सैनिकों की सहायतार्थ इस राष्ट्रीय कार्य में अधिक से अधिक अनुदान देने की अपील की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) प्रेम प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार एवं समाज कल्याण अधिकारी आदि को प्रतीक झण्डा लगाकर अनुदान संग्रहीत किया गया। इस अभियान में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का समस्त स्टाफ का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।




0 टिप्पणियाँ