डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सलोन में फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना।। Raebareli news ।।

 

फोटो-तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी शिकायत सुनते हुए

डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सलोन में फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: तहसील सलोन में जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि, तहसील समाधान, थाना दिवस आदि कार्यक्रम प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में से है। जिनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी।


   आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि, तहसील में समूपूर्ण समाधान दिवस पर आम जन की समस्याओं को अंदेखी न करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या को गम्भीरता व सवेदनशीलता के साथ सुने और आई हुई शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता व गम्भीरता से लेकर समस्याओं का निराकरण समयबद्ध गुणवत्तायुक्त तरीके से करें। उन्होंने ने कहा कि, यदि किसी प्रकरण में जांच आदि की जरूरत हो तो अवश्य करें। छोटी-छोटी समस्याओं, विवादों को भी गम्भीरता से लें।   समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।


    जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों द्वारा सामुदायिक शौचालय, मनरेगा कार्य, पंचायत भवन आदि में अपेक्षित कार्य न किये जाने पर हरचन्दपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चैहवाहिसार, छतोह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सुलईपुर व अंदुमऊ को नोटिस जारी की। वहीं सलोन की ग्राम पंचायत पारी, छतोह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बनी, भवानीगढ़-शिवगढ, उदवामऊ-लालगंज, नवाबगंज-जगतपुर, पुरासी-महराजगंज सहित कई ग्रामों पंचायतों के प्रधानों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, जांच की रिपोर्ट तत्काल प्राप्त कराये जिससे नियामानुसार कार्यवाही की जा सके।

    वहीं ग्राम बगाह सलोन की एक महिला फरियादी ने डीएम से शिकायत की है कि, विपक्षी ने शादी की तथा उसे घर से बाहर निकाल दिया है, और परिवार में नही रहने दे रहे है। इस पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एसओ सलोन को नियामानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डीह अटावा के एक फरियादी ने बताया कि, एक दबंग व्यक्ति द्वारा मकान निर्माण कराने से रोका जा रहा है, उसका कहना है कि, जब प्रधानी चुनाव में सहयोग करोगे, तो मकान बनने देंगे। जिस पर भी डीएम ने एसओ को जांच करने के निर्देश दिये। ग्राम केमूपुर के फरियादी द्वारा बताया गया कि, विपक्षी द्वारा चकरोड को खेत में मिलाकर मेड़ बनवा दिया गया है। जिससे आमजनमानस को आने में दिक्कत हो रही है। चकरोड खुलवा दिये जाए। जिस पर डीएम ने विकास खण्ड सलोन को जांच कर रोड खुलवाने के निर्देश दिये।


    जिलाधिकारी ने अधिकारियो/राजस्व से जुड़े कर्मियो आदि को निर्देश दिये कि, खेतों में कोई व्यक्ति पराली, कूड़ा, अवशेष आदि न जलाये इसके लिए लोगों को जागरूक करते रहें। उन्होंने कहा कि, पराली जलाना पूर्णतः प्रतिबन्ध के साथ ही पराली जलाने वालों पर एफआईआर/जुमार्ना दण्ड आदि प्राविधान है। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि, किसानों को जागरूक करे! ताकि किसान अपनी आमदनी भी बढ़ा सके, और पराली न जलाने के लिए भी जागरूक करें, पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढता है। इस मौके पर राजस्व, कानून, बिजली, सड़क, जिला पूर्ति अधिकारियों सहित कई विभागों की समस्याओं को तत्काल नियामानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये। 

    सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दिव्या ओझा, तहसीलदार राम कुमार शुक्ला, एसओसी एसके त्रिपाठी, उप निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल, डीसी मनरेगा पवन कुमार, डीपीओ, डीएसओ, डीआईओएस, सीवीओ आदि जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ