फोटो-आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान के कैम्प का शुभारम्भ करते हुए
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने तहसील सलोन में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने वाले अभियान के कैम्प का शुभारम्भ फीता काट कर किया।
आपको बता दें कि, रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि, आज 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2020 तक चलने वाले अभियान को प्रभावी तरीके से चलाये। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत छूटे हुए परिवार जिनका अभी तक गोल्डन कार्ड निर्गत नही किया जा सका है, ऐसे परिवारों का गोल्डन कार्ड निर्गत किया जाना है। उन्होंने कहा कि, ग्रामों में कैम्प का आयोजन करके लोगों के अधिक से अधिक आयुषमान गोल्डन कार्ड बनाकर सरकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ परक योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह व जनपद प्रोग्राम काडिनेटर डा0 हरीश वैश्य सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ