डीएम ने सलोन की ग्राम पंचायत मुर्तुजा नगर में पंचायत भवन के निर्माण कार्यो को देखा दिये उचित दिशा निर्देश।। Raebareli news ।।

 

फोटो-सलोन में ग्राम पंचायत मुर्तुजा नगर में पंचायत भवन व प्रा0वि0 के कार्यो को देखते हुए

कायाकल्प योजनान्तर्गत प्रा0वि0 में तैयार जल संचयन के कार्यो को देखा

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने तहसील सलोन स्थित ग्राम मुर्तुजा नगर में बन रहे पंचायत भवन के निर्माण कार्यो को देखा तथा निर्देश दिये कि, भवन के निर्माण तत्काल पूरा करें तथा निर्माण में गुणवत्ता मानक की अंदेखी न हो साथ ही समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।


   आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने इसी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मुर्तुजा नगर में कायाकल्प योजनान्तर्गत तैयार किये गये रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य को देखा तथा निर्देश दिये कि, जहां पर वर्षा जल संचयन किया जा रहा है, इस टैंक के किनारे बोर्ड बनवाकर लगवा दिया जाए, ताकि बच्चे रेन वाटर हार्वेस्टिंग व जल संचयन के बारे में भली-भांति जान सके और आने वाले समय में जल का संचयन व उसके महत्व को भी समझे। 



    इस मौके पर एसपी श्लोक कुमार, एसडीएम दिव्या ओझा, डीपीआरओ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ