होम्योपैथिक चिकित्सक के बेटे व बेटी ने देश का नाम किया रोशन
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रतिभावान बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाम रोशन करते हैं, तथा ऐसे प्रतिभावान बच्चे शहर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी नाम रोशन करने का काम करते हैं। ऐसा ही कर दिखाया है महराजगंज तहसील क्षेत्र के ओसाह होम्योपैथिक चिकित्सालय में पूर्व में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मयंक मोहन के 9 वर्षीय पुत्र अनंत मोहन व 7 वर्षीय पुत्री अविस्ठा मोहन ने, जो विश्व लेवल पर अबेकस प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, परिजन सहित देशवासियों का नाम रोशन किया है।
आपको बता दें कि, 6 th विश्व स्तरीय अबेकस (गणना का उपकरण) प्रतियोगिता विगत 6 जनवरी 2021 को आयोजित की हुई थी, जिसमें 45 देशो के 25 हजार से ज्यादा प्रतिभागी बच्चो ने भाग लिया। जिसका परिणाम अभी घोषित किया गया। जिसमें डॉ मयंक मोहन जो कि, उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक है, के पुत्र अनन्त मोहन एवं पुत्री अबिस्ठा मोहन ने भी प्रतिभाग किया था, डॉक्टर मयंक मोहन का बेटे अनन्त मोहन को 10 लेवल मे विश्व में 21वां तथा पुत्री को 3 लेवल मे 8 वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
डॉक्टर मयंक मोहन की फेसबुक वॉल पर 6 th विश्व स्तरीय अबेकस (गणना का उपकरण) प्रतियोगिता में 9 वर्षीय पुत्र अनंत मोहन व 7 वर्षीय पुत्री अविस्ठा मोहन का विश्व में 21वां तथा 8वां स्थान मिलने की बात को जानकर उनके घर पहुंचकर तथा उनके टेलीफोन नंबर पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय, समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, बछरावां के अग्रणी व्यवसाई शशिकांत मिश्रा, भाजपा नेता अतुल सिंह, अग्रणी व्यवसाई व युवा सपा नेता सुधीर साहू, अग्रणी व्यवसाई शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ राहुल ने देश का गौरव बढ़ाने वाले दोनों बच्चों को बधाई दी है।


0 टिप्पणियाँ