कांग्रेस प्रदेश सचिव के चाचा का लंबी बीमारी के चलते निधन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील पासी के चाचा तथा पूर्व सभासद सत्रोहन पासी के पिता महादेव प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही महराजगंज कस्बा सहित संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।


  आपको बता दें कि, महराजगंज नगर पंचायत के आर्य नगर निवासी महादेव प्रसाद पासवान उम्र 92 वर्ष का लंबी बीमारी के चलते आज निधन हो गया। यह महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज के कोषाध्यक्ष भी थे। महादेव प्रसाद पासवान की मौत की खबर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्रवासियों को जैसे हुई, उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

    शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, सभासद विजय धीमान, सुनील पासी, डॉक्टर उमर, यशपाल, अर्जुन पासी, सुशील मौर्य, भगवानदीन फौजी, बाला प्रसाद मौर्या, प्रिंसू वैश्य, इरशाद आलम, कृपा शंकर शर्मा पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी सहित भारी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और 2 मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ