गुमशुदा की तलाश: 3 दिन पहले घर से गायब हुआ संदीप शुक्ला हलोर में देखा गया, कृपया आपको दिखे, तो इस नंबर पर जानकारी दें।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: 26 वर्षीय संदीप कुमार शुक्ला पुत्र स्वर्गीय कृष्ण दत्त शुक्ला अपने गांव महराजगंज थाना हैदर गढ़ जनपद बाराबंकी स्थित घर से विगत 2 दिन पहले गायब हो गया था। परिजन नाते रिश्तेदारी तथा इष्ट मित्रों के यहां पता लगा रहे हैं।

    आपको बता दें कि, इसी क्रम में संदीप कुमार शुक्ला के बारे में थाना महराजगंज के गांव मकरंदपुर निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी, जोकि खोए हुए लड़के के रिश्तेदार हैं, इन्हें पता चला है कि, वह लड़का आज शाम लगभग 5:00 बजे हलोर चौराहा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली में देखा गया है। सूचना पाकर जब चंद्र प्रकाश तिवारी हलोर चौराहे पर पहुंच कर लोगों को फोटो दिखा कर जानकारी हासिल की, तो लोगों ने यह बताया कि, वह लड़का चौराहे पर देखा गया है, और महराजगंज की तरफ को गया है। चंद्र प्रकाश तिवारी ने SK INDIA NEWS  के माध्यम से लोगों से अपील की है कि, अगर संदीप कुमार शुक्ला का कोई सुराग लगे, तो कृपया मोबाइल नंबर 7311113269 पर संपर्क करके सूचित करने की कृपा करें।

   मकरंदपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी ने इस संवाददाता से टेलिफोनिक वार्ता के दौरान बताया है कि, गुमशुदा लड़का कुछ मोटे दिमाग का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ