ज्योति प्रकाश अवस्थी संरक्षक व मनीष दीक्षित किसान हिंद फौज के बनाए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष।। Raebareli news ।।

 

किसान हिंद फौज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ गठन।

ज्योति प्रकाश अवस्थी संरक्षक व मनीष दीक्षित किसान हिंद फौज के बनाए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के प्रगतिशील खेती करने वाले कई जाने-माने किसानों ने एक संगठन खड़ा करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के मऊ गर्बी गांव में स्थित रामा ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर किसानों द्वारा नवगठित किसान हिंद फौज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर पहली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की मूलभूत समस्याओं को उठाने तथा उनके लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। नवगठित किसान हिंद फौज में मऊ के रहने वाले बड़े किसान ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट को संरक्षक तथा हसनपुर के चर्चित किसान नेता मनीष दीक्षित को राष्ट्रीय अध्यक्ष व अमरेश कुमार अवस्थी उर्फ रिंकू को उपाध्यक्ष, वहीं ओसाह के खाडेखेड़ा के रहने वाले संजय मोहन त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष, समरेंद्र सिंह तनुज को राष्ट्रीय महासचिव, रमाकांत मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राघवेंद्र शुक्ला को राष्ट्रीय सचिव और अभय त्रिवेदी को सचिव तथा सर्वेश कृष्ण को मीडिया प्रभारी, महेंद्र वर्मा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के अलावा मनोज त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ला, रमेश तिवारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।


   आपको बता दें कि, इस मौके पर जहां संरक्षक ज्योति प्रकाश अवस्थी ने नवगठित किसान हिंद फौज को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए रणनीति तय करने का सुझाव दिया। वहीं नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष दीक्षित ने कहा कि, आज समय की मांग है कि, सारे देश के किसानों को एकजुट करके उनकी खुशहाली उनकी तरक्की तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए जाएं, और हमारी कोशिश रहेगी कि, हम संगठन को व्यापक विस्तार देंगे।

    उन्होंने मोदी सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए तीनों कृषि विधेयकों को किसान हितों के लिए एक अच्छा कदम बताया, और मोदी सरकार की सराहना की। वहीं उन्होंने कहा कि, इन कानूनों में जो थोड़ी बहुत कमियां हैं, उन्हें दूर करके इन कानूनों को लागू कराया जाए। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से अपील की है कि, संगठन द्वारा लिए गए निर्णय को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने का काम करें।

    बैठक में यह भी तय हुआ कि, संगठन की नियमित रूप से बैठकर की जाएं, और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें जोड़ा जाए। इस मौके पर भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, किसान श्रीकांत अवस्थी नंबरदार, शत्रुघ्न मिश्रा, नरेंद्र कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ