तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल सवार ने 47 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर घर से सड़क पर टहलने आए किसान को अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे तत्काल 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक रवना मजरे जिहवा गांव के रहने वाले रामनरेश 47 पुत्र मतई बृहस्पतिवार की शाम लगभग 7:00 बजे टहलने बछरावां महराजगंज रोड पर गए थे। तभी पीछे से आ रही अपाचे मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह उछलकर दस फुट आगे जा गिरे, और गंभीर रूप से घायल हो गए।

     घरवालों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें महराजगंज सीएचसी पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ