ई पोस मशीन के द्वारा अब विद्युत बकायेदार अपने बिलों का कर सकेंगे भुगतान जारी हुई नई गाइडलाइंस।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र व नगर पंचायत क्षेत्र में विद्युत बिलों का भुगतान कोटेदारों के माध्यम से ई पोस मशीन के जरिए किए जाने के निर्देश दिए जाने के बाद आज तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील क्षेत्र के सभी 167 कोटेदारों को ई पोस मशीन संचालन के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि, विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब उन्हें बिल जमा करने के लिए विद्युत उप केंद्रों पर जाकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। बल्कि सरलता पूर्वक वह अपने कोटेदार के पास जाकर ई पोस मशीन के जरिए अपने विद्युत बिलों का भुगतान कर सकेंगे।


   आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि, सभी कोटेदारों के लिए ई पोस उनके मोबाइल पर डाउनलोड कर दिए गए हैं। अब विद्युत उपभोक्ता आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे। वहीं कोटेदारों को भी 2 हजार रुपए तक के विद्युत बिल पर 16 रुपए का कमीशन भी मिलेगा। यदि दो हजार से ऊपर का विद्युत बिल जमा होता है, तो कोटेदार को 2000 के अतिरिक्त जमा किए जाने वाले धन पर एक परसेंट का कमीशन भी भुगतान किया जाएगा। इससे जहां एक ओर कोटेदारों की आय में बढ़ोतरी होगी, वहीं विद्युत उपभोक्ताओं को भी काफी सरलता से विद्युत बिल जमा करने का मौका मिल जाएगा।


    इसी क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज ने कोटेदारों से कहा कि, वह ईमानदारी से अपने कार्य का पालन करें, और लोगों को विद्युत बिल समय से भुगतान करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर विद्युत वितरण खंड महराजगंज के एसडीओ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भी ई पास मशीन के बारे में कोटेदारों को विस्तार से बताया।


    कार्यक्रम में अवर अभियंता रवि वर्मा तथा दीपक कुमार वर्मा के अलावा कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष हाजी जियाउलहक, आशुतोष पांडेय, प्रमोद तिवारी, अशोक कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार मौर्या, रामशंकर असनी, सुरेश कुमार शुक्ला, अनूप कुमार बाजपेई सहित सभी कोटेदार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ