9 महीने बाद फिर पटरी पर दौड़ी पैसेंजर व जनता ट्रेन क्षेत्रवासियों को मिली राहत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान बंद की गई जनता पैसेंजर ट्रेन फिर से चालू कर दिए जाने से क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है।

    आपको बता दें कि, कोरोना काल के दौरान बछरावां रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस जनता एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। जिसके चलते दैनिक यात्रियों को सबसे बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लॉकडाउन अवधि खत्म होने के बाद भी इन ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा था, जिससे क्षेत्र के लोगों को बछरावां से लखनऊ व रायबरेली जाने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, जिसकी वजह से महंगे किराए के चलते यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती थी। 


नौकरीपेशा लोग व्यापारी जिनका रायबरेली और लखनऊ रोज आवागमन होता था वे लोग रोडवेज बस या फिर अन्य साधनों से अपने गंतव्य तक पहुंचते थे। उपरोक्त ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया गया है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक ट्रेनों के संचालन शुरू होने से धन और समय दोनों की बचत होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ