रायबरेली के शिवगढ़ राजमहल में चल रही भोजपुरी फिल्म "जान लेबू का" की शूटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

रजनीकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ राज महल 'महेश विलास पैलेस' में चल रही भोजपुरी फिल्म 'जान लेबू का' की शूटिंग क्षेत्र के लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए भारी तादाद में क्षेत्र लोग पहुंच रहे हैं। फिल्म के मुख्य अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ व मुख्य अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं। वहीं फिल्म में खलनायक की भूमिका में दीपक भाटिया नजर आएंगे।

     आपको बता दें कि, फिल्म "जान लेबू का" में अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के चाचा की भूमिका निभा रहे शिवगढ़ क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के रहने वाले मशहूर कलाकार दुर्गेश सिंह चौहान ने बताया कि, फिल्म 'जान लेबू का' एक भोजपुरी फिल्म है, किन्तु यह फिल्म अन्य भोजपुरी फिल्मों से बिल्कुल हटकर है। जो एक परिवार पर आधारित है, फिल्म में अश्लीलता बिल्कुल नहीं है। यह फिल्म लोगों को काफी रास आएगी।

     फिल्म 'जान लेबू का' समाज के लिए एक नया मैसेज लेकर आएगी। जिसे बगैर किसी झिझक के परिवार के सभी सदस्यों के साथ बैठकर देखा जा सकेगा। दुर्गेश सिंह चौहान ने बताया कि, फिल्म के निर्माता श्रेयस श्रीवास्तव व निर्देशक केडी दिनकर हैं, जो कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं पीआरओ संजय भूषण ने बताया कि, एक सप्ताह तक शिवगढ़ राज महल में फिल्म की शूटिंग चलेगी।

     शूटिंग के पश्चात मशहूर फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ मीडिया से मुखातिब हुए, जिन्होंने बताया कि, फिल्म की लोकेशन के हिसाब से 'शिवगढ़ राजमहल' बिल्कुल परफेक्ट है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ