पटेल नगर/दिल्ली: वेस्ट पटेल नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पार्कों के सुंदरीकरण के साथ-साथ हर्बल पार्क भी विकसित किए जाएगें। वेस्ट पटेल नगर निगम क्षेत्र में आने वाले पार्कों के विकास को लेकर यहां के निगम पार्षद रमेश कुमार द्वारा सुंदर पहल करते हुए ब्लॉक 22 में उजाड़ पड़े पार्क को हर्बल पार्क के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठाया है। निगम पार्षद रमेश कुमार की इस पहल का वेस्ट पटेल नगर ही नहीं, पूरी दिल्ली के लोगों में सराहना हो रही है।
आपको बता दें कि, नई दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर से भाजपा निगम पार्षद रमेश कुमार एक उजड़े पड़े पार्क को हर्बल पार्क बनाने का बीड़ा उठाया है, इस सराहनीय पहल के लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। यहां के लोगों का कहना है कि, जब से रमेश कुमार पार्षद बने हैं। कम संसाधनों के बीच वे बिना दिन रात की परवाह किये लगातार क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। जहां एक तरफ दिल्ली क्षेत्र के अधिकतर पार्क, या तो उजड़ चुके हैं, या फिर उनमें से पौधे गायब हैं, वहीं दूसरी तरफ निगम पार्षद रमेश कुमार ने बीड़ा उठाया की उनके वार्ड के सभी पार्कों को उन्हें ठीक कराकर, हरा भरा बनाते हुए हर्बल पार्क के रूप में विकसित करेगें।इसी कड़ी में 22 ब्लॉक में उजाड़ पड़े पार्क को हर्बल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए वे दिन रात कड़ी मेहनत करके एक सुंदर पार्क बनाने में लगे हुए हैं। हमारे संवाददाता कमल सिंह राठौर ने जब उनसे बात की, तो उन्होंने बताया कि, इस पार्क को ही नहीं, बल्कि सभी वार्डों के पार्को को विकसित किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ